सीसीसी एक कंप्यूटर कोर्स है जिसमें आम जनता को बेसिक लेवल का कंप्यूटर ज्ञान दिया जाता है। इसका हर व्यक्ति को पीसी का उपयोग करने की शिक्षा देना है। यह कोर्स करने के बाद लोग इंटरनेट चलाने, ईमेल भेजने और डॉक्यूमेंट बनाने जैसे छोटे-बड़े काम आसानी से कर पाएंगे।
इसको करने के बाद आपको एक सर्टिफिकेट भी दिया जाता है। इसको कंप्यूटर के बढ़ते इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए आम आदमी को कंप्यूटर से अवगत कराने के उद्देश्य से बनाया गया है, जिसमें आपको कंप्यूटर के बेसिक्स की जानकरी मिलती है।
इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य देश में डिजिटल साक्षरता फैलाना है जिससे एक आम आदमी अपनी डेली लाइफ में कंप्यूटर से जुड़े कुछ कामों को आसानी से करना सीख जाए। सीसीसी कोर्स 80 घंटे का है जिसमे आपके 25 घंटे थ्योरी के, 5 घंटे ट्यूटोरियल के और 50 घंटे प्रैक्टिकल के लिए होते है।
सरकारी नौकरियों में इसके ऊपर बहुत जोर दिया जा रहा है और इसी कारण से यह इतना लोकप्रिय हुआ है। पहले सीसीसी कोर्स ऑफलाइन कराया जाता था लेकिन तेजी से बढ़ी लोकप्रियता के कारण अब यह ऑनलाइन कराया जाने लगा है।
CCC Computer Course Certificate एक सरकारी विभाग द्वारा दिया जाता है जिसका नाम NIELIT (राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान) है। यह विभाग सीसीसी कंप्यूटर कोर्स से जुड़ी सारी गतिवधियाँ देखता है। NIELIT इसके अलावा कई अन्य सर्टिफिकेशन कोर्स भी करवाती है। NIELIT का गठन 1994 में किया गया था।